-->
तेईस की उम्र में पच्चीस शादी रचाई लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार

तेईस की उम्र में पच्चीस शादी रचाई लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार

 तेईस की उम्र में पच्चीस शादी रचाई लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार 


जयपुर 

राजस्थान पुलिस ने 25 शादियां कर चुकी 23 साल की लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार किया है। उसके दो बच्चे भी हैं। हर शादी से पहले महिला ने फर्जी आधार कार्ड बनवाया। सभी शादियों में महिला के असली पति ने भाई बनकर गवाही दी। लुटेरी दुल्हन का गिरोह राजस्थान मध्यप्रदेश उत्तरप्रदेश और बिहार में सक्रिय था। फर्जी शादी के लिए दलाल लड़का ढूंढते थे। दलाल लड़के से कितने भी रुपए ले। लेकिन लुटेरी दुल्हन को हर शादी के 50 हजार रुपए मिलते हैं। फर्जी शादी के 5 से 10 दिन बाद ही लुटेरी दुल्हन फरार हो जाती थी। पुलिस ने दावा किया है कि लुटेरी दुल्हन 25 शादियां करना कबूल कर चुकी है। पुलिस का मानना है कि फर्जी शादियों का आंकड़ा इससे भी ज्यादा हो सकता है। पूरा गिरोह भोपाल से ऑपरेट हो रहा था। मानटाउन सवाई माधोपुर थाने में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। इंवेस्टिगेशन में सामने आया कि ठगी करने वाली महिला अनुराधा भोपाल में है। इसके बाद पुलिस की एक टीम एएसआई मीठालाल के नेतृत्व में भोपाल पहुंची। वहां एक पुलिसकर्मी शादी के लिए बोगस ग्राहक बना। इसके बाद अनुराधा पुलिस के सामने आ गई। वहीं से पुलिस ने अनुराधा को गिरफ्तार कर लिया और सवाईमाधोपुर ले आए। सवाईमाधोपुर में अनुराधा की गिरफ्तारी होने के बाद चित्तौड़गढ़ डूंगला पुलिस ने भी अनुराधा और उसके पति विशाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस  को बताया कि भोपाल से गिरोह ऑपरेट होता हे है कई जिलों के दलाल संपर्क में गैंग में अनुराधा के अलावा भोपाल निवासी रोशनी सुनीता रघुवीर गोलू मजबूतसिंह यादव शामिल हैं। इन सभी लोगों का अलग-अलग प्रदेशों में लोकल एजेंटों से सम्पर्क है। लोकल एजेंट के जरिए यह लोग शादी के इच्छुक व्यक्तियों से सम्पर्क करते और मोबाइल पर दुल्हन की फोटो दिखाते। दुल्हन पसंद आने के बाद यह लोग 2 से 5 लाख रुपए की डिमांड करते। एडवांस पैसा मिलने के बाद यह फर्जी तरीके नाम पते के आधार पर शादी का एग्रीमेंट बना कर लोगों को ठगते।शादी के बाद गिरोह के सम्पर्क में आई अनुराधा और विशाल की 2022 में शादी हुई थी। विशाल पेशे से ऑटो ड्राइवर है। शादी के बाद दोनों रूद्र शिवनाथ महाराजगंज UP से भोपाल आ गए थे। यहां अनुराधा के एक बेटा और बेटी हुए। करीब 2 साल पहले अनुराधा फर्जी शादी करवाने वाले गिरोह के सम्पर्क में आ गई। दलालों ने उसे फर्जी शादी करने पर 50 हजार रुपए देने का लालच दिया। अनुराधा तैयार हो गई। अनुराधा और विशाल ने अपने दोनों बच्चों को गांव दादा-दादी के पास छोड़ दिया। उसके बाद फर्जी शादी करने वाले गिरोह में सक्रिय हो गए। जहां भी रिश्ता देखने वाले आते तो विशाल अनुराधा का भाई बन जाता और फर्जी शादी करवा देते।

0 Response to "तेईस की उम्र में पच्चीस शादी रचाई लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार"

Post a Comment

DD RAFTAAR NEWS MEDIA

#

DD RAFTAAR NEWS

#

DD RAFTAAR

DD RAFTAAR NEWS

#