
पीहर जाने निकली महिला की कुएं में गिरने से मौत
Friday, July 4, 2025
Comment
पीहर जाने निकली महिला की कुएं में गिरने से मौत
पाली
जिले के खिवाड़ा थाना क्षेत्र के घेनड़ी गांव में कुएं में गिरने से एक महिला की मौत हो गई। महिला की पहचान नाजू देवी 45 के रूप में हुई है। वह पिछले कई महीनों से मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। परिजनों ने बताया कि गुरुवार शाम वह अपने पीहर निपल जाने की बात कहकर घर से निकली थी। देर रात तक निपल नहीं पहुंची। पति भीमाराम मेघवाल ने रिश्तेदारों से पूछताछ की लेकिन जानकारी नहीं मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से निकाला गया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया।
0 Response to " पीहर जाने निकली महिला की कुएं में गिरने से मौत"
Post a Comment