
करंट से बेटी की मौत मां भी घायल
करंट से बेटी की मौत मां भी घायल
पाली
पाली जिले के रोहट थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह करंट लगने से बेटी की मौत हो गई और मां घायल हो गई। मृतका के शव को पुलिस ने अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाई वही झुलसी वृद्धा का उपचार जारी है। घटना जिले के रोहट थाना क्षेत्र के दूदनी गांव की हैं।रोहट थाना प्रभारी पाना चौधरी ने बताया की थाना क्षेत्र के दूदनी गांव निवासी 63 वर्षीय कमला पत्नी नत्थाराम और उसकी 80 वर्षीय मां लक्ष्मी देवी पत्नी मगना राम घर में सो रहे थे। बुधवार सुबह करीब आठ बजे कमला देवी उठीं और जैसे ही उसने दरवाजे के हाथ लगाया ओर वो करंट की चपेट में आ गईं। उन्हें बचाने के लिए मां लक्ष्मीदेवी भी गई। जिससे वह भी झुलस गई। दोनों को उपचार के लिए रोहट हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने कमला देवी को मृत घोषित कर दिया और घायल लक्ष्मीदेवी का उपचार में जारी है। मृतका का शव पुलिस ने अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया हैं।
0 Response to "करंट से बेटी की मौत मां भी घायल "
Post a Comment