
महिला का जला हुआ शव मिला
महिला का जला हुआ शव मिला
पाली
राजसमंद जिले के देवगढ़ थाना क्षेत्र में महिला का जला हुआ शव मिला। मंडावर पंचायत क्षेत्र में महिला का जला हुआ शव मिलने की सूचना पर ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे जिसके बाद देवगढ़ पुलिस को सूचना दी गई। जिस पर देवगढ़ थानाप्रभारी अनिल विश्नोई मय जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। आवश्यक कार्यवाही के बाद शव को देवगढ़ के हॉस्पिटल पहुंचाया।पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी के अनुसार शनिवार देर रात्रि को देवगढ़ थाना क्षेत्र के मंडावर में महिला के शव की सूचना मिली। शव पूरी तरह से जला हुआ था। जिसके बाद एएसपी महेन्द्र पारीक थाना प्रभारी अनिल विश्नोई मय जाब्ते के मौके पर पहुंचे और शव को देवगढ़ हॉस्पिटल की मॉर्च्यूरी में रखवाया।शव के पांव में चांदी के कड़े के आधार पर महिला की पहचान उनके पति शेरसिंह ने की। महिला की पहचान सोहनी देवी 78 पत्नी शेरसिंह रावत निवासी गांव डूंगातो की गुवार के रूप में हुई। महिला अपने पति के साथ गांव में ही रहती थी। पुलिस ने मौके से सबूत इकट्ठा किए। एफएसएल टीम भी रविवार को मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू की।एसपी महेन्द्र पारीक ने बताया कि महिला का शव उसके घर से 100 मीटर की दूरी पर ही एक मकान के पीछे जली हुई अवस्था में मिला। ग्रामीणों ने बताया कि महिला को शनिवार दोपहर 3 बजे आखरी बार देखा गया था। महिला के दो बेटे है ओर दोनों गुजरात में काम करते है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। महिला के पति की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
0 Response to "महिला का जला हुआ शव मिला"
Post a Comment