
विवाहिता का शव घर में फंदे पर लटका मिला
Monday, June 2, 2025
Comment
विवाहिता का शव घर में फंदे पर लटका मिला
पाली
पाली जिले के सोजत सर्कल के चंडावल थाना क्षेत्र में एक 24 साल की विवाहिता का शव घर में फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव सोजत हॉस्पिटल की मॉर्च्यूरी में रखवाया और जांच शुरू की। मामले को लेकर चंडावल थाना प्रभारी किशनाराम विश्नोई ने बताया कि थाना क्षेत्र के अटपड़ा गांव में 24 साल की सरोज पत्नी राहुल का शव घर में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर मौके पर पहुंचे और शव को सोजत सिटी हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया। घटना को लेकर मृतका के पीहर पक्ष के लोग मॉर्च्यूरी के बाहर एकत्रित हुए। उनकी और से जो रिपोर्ट दी जाएगी। उस आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
0 Response to "विवाहिता का शव घर में फंदे पर लटका मिला"
Post a Comment