-->
करंट से मां बेटी दामाद की मौत एक बेटी घायल

करंट से मां बेटी दामाद की मौत एक बेटी घायल

 करंट से मां बेटी दामाद की मौत एक बेटी घायल 



जयपुर 

अजमेर जिले के केकड़ी क्षेत्र  में मकान की तराई के दौरान करंट की चपेट में आने से विधवा महिला उसकी बेटी और जमाई की मौत हो गई। दूसरी बेटी गंभीर रूप से झुलस गई है। उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। हादसा अजमेर जिले के केकड़ी क्षेत्र के सावर थाना इलाके के बिसुन्दनी गांव में बुधवार सुबह करीब 7 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार बिसुन्दनी गांव निवासी प्रेमी देवी 60 के मकान का निर्माण कार्य चल रहा था।


 मदद के लिए उनकी बेटी माया देवी 45 और जमाई कंवरलाल 50 भी आए हुए थे। बुधवार सुबह पानी से  तराई के दौरान प्रेमदेवी माया देवी कंवरलाल निवासी कादेड़ा केकड़ी और एक अन्य बेटी तारा देवी 22 की मकान के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन से करंट  लग गया  करंट की चपेट में आ गए। जिनसे तीन की मौत हो गई और एक महिला घायल हो गई।करंट की चपेट में आने से चारों बुरी तरह झुलस गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत सभी को सावर के राजकीय अस्पताल पहुंचाया जहां प्रेमी देवी माया देवी और कंवरलाल को मृत घोषित कर दिया गया। तारा देवी का गंभीर हालत में इलाज जारी है।सूचना मिलने पर सावर पुलिस मौके पर पहुंची। प्रेमी देवी के पति लादूराम की पहले ही मृत्यु हो चुकी है।

0 Response to "करंट से मां बेटी दामाद की मौत एक बेटी घायल"

Post a Comment

DD RAFTAAR NEWS MEDIA

#

DD RAFTAAR NEWS

#

DD RAFTAAR

DD RAFTAAR NEWS

#