-->
नशे में चूर कार चालक कांस्टेबल ने पांच को मारी टक्कर

नशे में चूर कार चालक कांस्टेबल ने पांच को मारी टक्कर

 नशे में चूर कार चालक कांस्टेबल ने पांच को मारी टक्कर 

 अहमदाबाद 

गुजरात के अहमदाबाद में नशे में धुत एक पुलिसकर्मी ने शनिवार रात पांच लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोग घायल हो गए।जिनमें एक की हालत गंभीर है। घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मोके पर मौजूद लोगों ने आरोपी कांस्टेबल को पकड़ा तो वह लोगों को ही धमकी देने लगा। और कार मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।हादसा शहर के राणीप इलाके में बकरा मंडी में शनिवार रात करीब 10 बजे हुआ। स्थानीय लोगों ने बताया कि कार चला रहे पुलिसकर्मी ने पहले एक के बाद एक पांच टू-व्हीलर चालकों को चपेट में लिया। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। वहीं एक स्कूटी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद कार दीवार से टकराकर रुक गई। कार चला रहा पुलिस वाला नशे की हालत में था। आरोपी कार चला रहे पुलिसकर्मी की पहचान युवराजसिंह जोरावर के रूप में हुई है। आरोपी एलिसब्रिज पुलिस स्टेशन में कांस्टेबल के पद पर तैनात है। हादसे के बाद मौका पाते ही कांस्टेबल फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

0 Response to "नशे में चूर कार चालक कांस्टेबल ने पांच को मारी टक्कर"

Post a Comment

DD RAFTAAR NEWS MEDIA

#

DD RAFTAAR NEWS

#

DD RAFTAAR

DD RAFTAAR NEWS

#