
पुलिस और गौ तस्करों की मुठभेड़ एक की मौत एक घायल
पुलिस और गौ तस्करों की मुठभेड़ एक की मौत एक घायल
जयपुर
डीग जिले में पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से हुई फायरिंग में एक तस्कर की मौत हो गई ओर एक तस्कर घायल हो गया। घायल को आरबीएम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। फायरिंग के दौरान तीन पुलिसकर्मियों के भी बुलेट प्रूफ जैकेट में गोली लगी है। तीनों के चोटें आई हैं। घटना पहाड़ी थाना इलाके की बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे की है। पुलिस को देखते ही तस्करों ने शुरू की फायरिंग थाना इंचार्ज योगेंद्र सिंह ने बताया की हासम उर्फ काढ़ा अपने बेटे आशिक और अन्य दो साथियों के साथ बाइक पर गायों से भरी टाटा 407 को एस्कॉर्ट कर रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस घाटमिका गांव के पास पहुंची। पुलिस को देखते ही काढ़ा और उसके साथियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गौ तस्करों पर फायरिंग की। गोलियों की आवाज सुनकर बाकी तस्कर गायों से भरी टाटा 407 लेकर फरार हो गए।उन्होंने बताया की कनवाड़ी गांव निवासी हासम उर्फ काढ़ा और उसके बेटे आशिक के साथ 2 अन्य गौ तस्करों के साथ पुलिस पर फायरिंग करते रहे। करीब आधे घंटे तक दोनों तरफ से फायरिंग हुई। गोली लगने से आशिक की मौत हो गई ओर हासम काढ़ा घायल हो गया। मुठभेड़ के दौरान 3 पुलिसकर्मियों के भी चोटें आई हैं। जवाबी कार्रवाई में की गई पुलिस फायरिंग में हासम घायल हो गया जिसको भरतपुर के RBM अस्पताल रेफर किया गया है। FSL की टीम बुलाकर जांच करवाई जा रही रही है। उसके बाद ही साफ हो पाएगा कि दोनों तरफ से कितने राउंड फायरिंग हुई है। 3 पुलिसकर्मियों के बुलेट प्रूफ जैकेट में लगी गोली डीग एसपी राजेश मीणा ने बताया की हासम पर 45 हजार का इनाम घोषित है। पहाड़ी थाने और डीग जिले के अन्य थानों समेत दूसरे जिलों में भी करीब 15 मामले दर्ज हैं। पुलिस पर पहले भी फायरिंग कर चुका है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों से 2 कट्टा और कारतूसों की बेल्ट बरामद की है।
0 Response to "पुलिस और गौ तस्करों की मुठभेड़ एक की मौत एक घायल"
Post a Comment