
गुजरात महाराष्ट्र में भारी बारिश घरों में घुसा पानी
गुजरात महाराष्ट्र में भारी बारिश घरों में घुसा पानी
नई दिल्ली
मानसून ने बीते दो दिन में अपनी सक्रियता दिखाई है मानसून ने राजस्थान मध्य प्रदेश गुजरात झारखंड बिहार और उत्तर प्रदेश में एंट्री ले ली है। भारी बारिश के चलते गुजरात के अहमदाबाद वापी और राजकोट में सड़क घरों और दुकानों में पानी भर गया। सावरकुंडला राजुला में स्थानीय नदियां उफान पर आ गई हैं। उत्तर प्रदेश के लखनऊ सीतापुर में पूरी रात रुक-रुककर बारिश हुई। अमेठी में इतनी बारिश हुई कि SP ऑफिस और गौरीगंज कोतवाली में पानी भर गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने SP ऑफिस से पानी निकाला। वहीं बिजली गिरने से 24 घंटे में 10 लोगों की मौत हो गई।मानसून की एंट्री के बाद भी राजस्थान के कुछ इलाकों में गर्मी बनी हुई है। जैसलमेर में 44.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं, जम्मू कश्मीर के श्रीनगर समेत घाटी के कई इलाकों में भी गुरुवार का दिन सबसे गर्म रहा। यहां पारा 35.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने आज पूर्वी उत्तर प्रदेश छत्तीसगढ़ झारखंड और मध्य महाराष्ट्र नगालैंड मणिपुर मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मानसून के अगले 2-3 दिनों में दिल्ली और हरियाणा पंजाब हिमाचल जम्मु कश्मीर में पहुंच जाएगा।
0 Response to "गुजरात महाराष्ट्र में भारी बारिश घरों में घुसा पानी "
Post a Comment