
सड़क किनारे महिला का शव मिला शिनाख्त के प्रयास जारी
सड़क किनारे महिला का शव मिला शिनाख्त के प्रयास जारी
पाली
राजसमंद जिले के चारभुजा थाना सर्कल में केलवा गोमती फोरलेन पर स्थित मानसिंह का गुड़ा में सड़क किनारे महिला का शव मिला। शव को देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर चारभुजा पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल शव की पहचान नही हो पाई। पुलिस ने शव की पहचान के लिए के जिले के सभी पुलिस थाने में शव का फोटो व जानकारी भेजी गई। वही शव की पहचान के लिए सोशल मीडिया पर भी फोटो व जानकारी को शेयर किया गया। पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया की चारभुजा थाना सर्कल में अज्ञात महिला के शव की जानकारी मिली। जिसके बाद चारभुजा पुलिस थाने से मौके पर जाब्ता पहुंचा ओर मौका मुआयना कर शव को शिनाख्त के लिए आरके हॉस्पीटल की मॉर्च्यूरी में रखवाया गया। महिला के शव के पास हरे रंग की गुदड़ी व पीले रंग का फूलदार कम्बल एवं लाल रंग की चुन्नी भी मिली है। मृतका ने राजस्थानी वेशभूषा कुर्ती व लहंगा चुन्नी पहने हुए है रंग सांवला दोनों हाथों की कलाई में लाल पुराना मोली के लच्छे बंधे हुए। गले में काले धागे में मादलिए पहने हुए नाक में सोने जैसा लोंग इसके अलावा मृतका के दायें हाथ पर अंग्रेजी में अंगूठे के पास केपी व कलाई के बाहर की तरह अंग्रेजी में किशन गुदा हुआ है व अन्दर की तरफ हिन्दी में चुनी काले अक्षरों में गुदा हुआ है। भुजा पर दिल का निशान बनाया हुआ है। पुलिस ने मौका मुआयना कर शव को शिनाख्त के लिए आरके हॉस्पीटल की मॉर्च्यूरी में रखवाया गया। महिला की पहचान हेतु पुलिस थाना चारभुजा या पुलिस कंट्रोल रूम 02952 220712 पर जानकारी दे सकते हैं।
0 Response to "सड़क किनारे महिला का शव मिला शिनाख्त के प्रयास जारी"
Post a Comment