
प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या एक गिरफ्तार
प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या एक गिरफ्तार
पाली
ब्यावर जिले के सेन्दड़ा थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने राजफाश कर हत्या के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। साथ ही दो नाबालिगों को निरुद्ध किया है। मामला 13 जून 2025 का है। पुलिस ने बताया कि चरखीजाल रेलड़ा के जंगल में एक युवक का शव मिला था। मृतक की पहचान विकाससिंह के रूप में हुई। मृतक के पिता लक्ष्मणसिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।पुलिस ने जिला साइबर सेल की मदद से मामले की जांच शुरू की। तकनीकी विश्लेषण और आसूचना के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी अशोकसिंह को गिरफ्तार किया हैं। पूछताछ में अशोकसिंह ने बताया कि विकाससिंह उसके परिवार की एक लड़की को फोन मैसेज कर रहा था। मना करने के बावजूद वह नहीं माना। 11 जून को अशोकसिंह और उसके दो नाबालिग दोस्त चरखीजाल रेलड़ा के जंगल में थे। इसी दौरान विकाससिंह वहां से गुजर रहा था। तीनों ने उसे रोककर मारपीट की। इस दौरान विकाससिंह के सिर में गंभीर चोट लग गई और उसकी मौत हो गई। इसके बाद तीनों मौके से फरार हो गए। मामले में पुलिस ने अशोक सिंह को गिरफ्तार किया है एवं दो नाबालिगों को निरुद्ध किया हैं।
0 Response to " प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या एक गिरफ्तार "
Post a Comment