
छत भराई के दौरान करंट से एक की मौत एक घायल
छत भराई के दौरान करंट से एक की मौत एक घायल
मृतक सुरेशपाली
जालौर जिले के नौसरा थाना क्षेत्र के भवरानी गाव में छत भराई का काम करते दो युवक को करंट लग गया। जिसमें एक युवक की मौत हो गई। वही अन्य एक युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा हैं। नौसरा थानाधिकारी पन्नालाल ने बताया कि भवरानी गांव निवासी कांतिलाल सोनी के मकान का काम चल रहा हैं। जिसकी छत भराई के लिए दो युवक भवरानी निवासी सुरेश कुमार पुत्र राजाराम मेघवाल व जोगाराम हरिजन सरिया जोड़ने का काम कर रहे थे। इसी दौरान करीब 1 बजे के आसपास सुरेश ने एक लम्बे सरिए को जोड़ने के लिए उठाया। तो मकान के पास से गुजर रही बिजली की लाईन को सरिया छू गया। जिससे छत पर बिछाए लोहे के सभी सरियों में करंट दौड़ गया। जिससे दो युवक करंट की चपेट में आ गए।।घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने एम्बुलेंस की सहायता से दोनों को जालोर के सामान्य चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने सुरेश को मृत घोषित कर दिया। अन्य युवक जोगाराम का गंभीर अवस्था में जालोर के अस्पताल में ईलाज चल रहा हैं। सूचना पर पहुंची नौसरा पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया।
0 Response to " छत भराई के दौरान करंट से एक की मौत एक घायल "
Post a Comment