-->
यमुना में डूबने से 6 बहनों की मौत

यमुना में डूबने से 6 बहनों की मौत

 यमुना में डूबने से 6 बहनों की मौत 


नई दिल्ली 

आगरा के यमुना नदी में नहाने गई 6 बहनों की डूबने से मौत हो गई। ये हादसा उनके घर सिर्फ 800 मीटर दूर हुआ। डूबने से पहले 6 बहनें मोबाइल पर रील भी बनाई थीं। जिसके वीडियो भी पुलिस को मिले हैं। जानकारी के अनुसार 6 बहनों से पहले उन्हीं के परिवार के 4 चचेरे भाई यमुना नदी पर नहाने गए थे। भाइयों ने डूब रही बहनों को बचाने का प्रयास भी किया मगर वह भी डूबने लगे तो बहनों का हाथ छोड़ दिया।सूचना पर घटनास्थल से 2Km दूर मौजूद स्टीमर और गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया गया। 2 घंटे बाद करीब 1.5 Km दूर नदी में बहनें मिली। सभी 6 बच्चियों को बाहर निकाला। तीन सगी और एक चचेरी बहन की मौत हो चुकी थी।दो की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। सिकंदरा के नगला स्वामी गांव में सुरेश और दिनेश का परिवार रहता है दोनों भाई हैं। मंगलवार सुबह 10 बजे सुरेश की बेटियां मुस्कान 17 संध्या 15 और दिव्या 14 यमुना नदी पर नहाने जा रही थीं। उनके साथ दिनेश की बैटी नैना 13 भी गई। साथ में आगरा की टेढ़ी बगिया की रहने वाली मौसी की भी दो बेटियां सोनम और शिवानी नहाने चली गईं। हादसे में सभी की मौत हो गई।

0 Response to "यमुना में डूबने से 6 बहनों की मौत "

Post a Comment

DD RAFTAAR NEWS MEDIA

#

DD RAFTAAR NEWS

#

DD RAFTAAR

DD RAFTAAR NEWS

#