
4 ग्रहों का राशि परिवर्तन इन राशियों में खुशहाली लाएगी
4 ग्रहों का राशि परिवर्तन इन राशियों में खुशहाली लाएगी
पाली
इस वर्ष ज्योतिषीय दृष्टि से जून महीना बेहद खास होने वाला है। ज्योतिष गणना के अनुसार 6 जून से बड़े और महत्वपूर्ण ग्रहों के राशि परिवर्तन से कई बदलाव नजर आयेगे।ये गृहों के राशि परिवर्तन जो पूरे महीने विशेष फलदायी और प्रभावशाली रहेगी। इस महीने 4 प्रमुख ग्रहों जिनमें बुध मंगल सूर्य और शुक्र का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। ग्रहों के राजकुमार बुध इस महीने में दोहरा राशि गोचर करेंगे। ज्योतिष गोविंद दायमा के अनुसार बुध का गोचर 6 जून को सुबह 9.26 बजे से होगा। बुध ग्रह वृषभ से निकाल कर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। दूसरे दिन 7 जून को मंगल भी अपनी राशि बदलेंगे। इस दिन तड़के 2.08 बजे मंगल ग्रह कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। इसी प्रकार सूर्य का गोचर 15 जून सुबह 6.18 बजे से होगा। ग्रहों के स्वामी सूर्य मिथुन राशि में गोचर करेंगे।इस योग को मिथुन संक्रांति भी कहा जाता हैं। बुध का 22 जून को रात 9.31 बजे कर्क राशि में प्रवेश होगा। यह जून माह अंत में बुध का दोहरा राशि गोचर होगा। महीने के अंत में 29 जून दोपहर 2.17 बजे शुक्र अपनी राशि बदलेगा। शुक्र ग्रह वृषभ राशि में प्रवेश करेगा। इन ग्रहों के गोचर का प्रभाव 12 राशियों पर भी पड़ेगा।
इन राशियों को खुशहाली के योग बन रहे हैं
मेष- आपके बेहतर काम की सराहना होगी। कोई नई डील या ऑर्डर मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सतर्क रहें। तनाव से दूर रहें।
वृषभ- धंधे में उन्नति का समय है।नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं।जिससे पदोन्नति के रास्ते खुल सकते हैं। जीवनसाथी से संबंध मजबूत होंगे और छात्रों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलेंगे।
सिंह- नया बिजनेस शुरू करने या निवेशकों से सहयोग मिलने की संभावना है। इनके नए विचार फायदेमंद सिद्ध हो सकते हैं।
तुला- धंधे में तरक्की और रुके कार्य पूरे होने के संकेत मिल रहे हैं। उन्नति के साथ-साथ पारिवारिक जीवन में भी सुखद बदलाव होंगे। खुशखबरी मिल सकती है।
धनु- पढ़ाई के लिए अच्छा समय है। नौकरी में उन्नति के योग बन रहे हैं।धन निवेश में सावधानी बरते सोच-समझकर निर्णय लें। भाग्य का साथ मिलेगा।
मकर- आर्थिक मजबूती संभव। शनि की ढैय्या समाप्त होने से करियर में स्थिरता और संपत्ति में लाभ के योग बनते दिख रहे हैं।
मीन- रुके काम अब पूरे हो सकते हैं। मानसिक शांति और सोचे हुए कार्यों में सफलता मिलेगी।
0 Response to " 4 ग्रहों का राशि परिवर्तन इन राशियों में खुशहाली लाएगी"
Post a Comment