
प्लेन क्रैश 275 शव अस्पताल लाए, डीएनए से शिनाख्त संभव
प्लेन क्रैश 275 शव अस्पताल लाए, डीएनए से शिनाख्त संभव
नई दिल्ली
अहमदाबाद में प्लेन क्रैश वाली जगह से शनिवार को एक और शव बरामद हुआ है। आज जब बीजे मेडिकल कॉलेज हॉस्टल से मलबा हटाया जा रहा था तब एक शव।विमान की टेल में फंसा नजर आया जिसे नीचे उतारा। बाद में शव का पोस्टमॉर्टम हुआ है। ऐसा कहा जा रहा है कि यह शव एयर होस्टेस का हो सकता है। वही आज भी मारे गए लोगों की DNA सैंपलिंग का काम जारी है। सिविल अस्पताल के बाहर परिजन की भीड़ है। यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम है। पोस्टमॉर्टम यूनिट के आसपास बाहरी लोगों की एंट्री बंद है। सूत्रों के हवाले से मिला खबर के मुताबिक सिविल अस्पताल में अब तक 270 से ज्यादा शवों का पोस्टमॉर्टम हो चुका है। इसके अलावा 230 लोगों की DNA सैंपलिंग की जा चुकी है। वहीं 8 शवों की शिनाख्त हो गई है। प्लेन हादसे में अब तक 275 की मौत हो चुकी हैं जिनमें विमान में क्रू और पैसेंजर कुल 242 में से 241 मौतें हुई हैं एक यात्री की जान बच गई। बीजे मेडिकल में 34 मौतें जिनमें 5 डॉक्टर + 31 स्टाफ और वहां मौजद अन्य की मौत हुई है।
0 Response to "प्लेन क्रैश 275 शव अस्पताल लाए, डीएनए से शिनाख्त संभव "
Post a Comment