
राजस्थान का जवान 2 जून से जम्मू कश्मीर से लापता
राजस्थान का जवान 2 जून से जम्मू कश्मीर से लापता
जयपुर
राजस्थान का जवान 2 जून से जम्मू कश्मीर के अखनूर सेक्टर से लापता है। कोटपूतली बहरोड़ जिले के मोहम्मदपुर गांव के रहने वाले लांस नायक अशोक कुमार की 31 मई को आखिरी बार परिवार से वीडियो कॉल पर बात हुई थी। उनकी तैनाती राजपूत रेजिमेंट के 4 राजपूत यूनिट में थी। उनके बड़े भाई ओमप्रकाश 30 ने जम्मू-कश्मीर के प्रगवाल थाना अखनूर में अशोक की गुमशुदगी की रिपोर्ट दी है। ओम प्रकाश भी सेना में लांस नायक के पद पर 2 राजपूत यूनिट में तैनात हैं। जवान के पिता रामकुमार रावत 65 किसान हैं। उन्होंने बताया की अशोक अप्रैल में 2 महीने की छुट्टी के लिए गांव आया था। लेकिन पहलगाम हमले के बाद अशोक को छुट्टी कैंसिल कर वापस बुला लिया था। वह एक मई को ड्यूटी पर लौट गया था। इसके बाद 9 जून से फिर से उसकी छुट्टी तय थी। पूरा परिवार बेसब्री से उसके लौटने का इंतजार कर रहा था।पिता रामकुमार ने बताया कि 2 जून को रात 2 बजे यूनिट के सूबेदार ने उन्हें फोन किया। पूछा कि लांस नायक अशोक घर पहुंच गए क्या इस पर हमने उसके नहीं आने की सूचना दी। इस पर सूबेदार ने कहा कि अगर अशोक घर पहुंच जाएं तो तत्काल जानकारी दी जाए। भाई ओमप्रकाश ने बताया की 2 जून की शाम को यूनिट अधिकारियों से सूचना मिली कि अशोक दोपहर 11.30 से 12.30 बजे के बीच लापता हो गया है। इसके बाद उसे फोन किए। लेकिन उसका फोन बंद आ रहा है। सभी रिश्तेदारों के यहां भी चेक किया गया। लेकिन अशोक वहां नहीं पहुंचा। भाई का पता नहीं चलने पर 3 जून को प्रगवाल थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी है।ओमप्रकाश ने बताया कि मैं 2015 में सेना में भर्ती हुआ था। इसके 6 महीने बाद 2016 में मेरा भाई अशोक 27 भी सिपाही के पद सेना में भर्ती हो गया था।अशोक के ढाई साल की बेटी सोनम और 6 महीने का बेटा है।लांस नायक अशोक की पत्नी शीला 24 ने बताया कि 31 मई की रात को उनकी पूरे परिवार से वीडियो कॉल पर बात हुई थी। उन्होंने 10 जून तक घर पहुंचने को कहा था। 2 जून को फोन लगाया तो फोन बंद आ रहा था। उनसे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है। यूनिट की ओर से भी कोई संतोषप्रद जबाव नहीं मिल रहा है।
0 Response to "राजस्थान का जवान 2 जून से जम्मू कश्मीर से लापता"
Post a Comment