
तांत्रिक विद्या से 1 करोड़ के 33 करोड़ करने का झांसा दो गिरफ्तार
तांत्रिक विद्या से 1 करोड़ के 33 करोड़ करने का झांसा दो गिरफ्तार
मामले की जांच करती पुलिसजयपुर
बीकानेर में तांत्रिक विद्या से 1 करोड़ के 33 करोड़ करने का झांसा देकर रुपए लूटने वाले दो ठगों को गिरफ्तार किया गया है। इनका सगरना तांत्रिक फरार है। कर्नाटक के रहने वाले तांत्रिक ने अपने 4 साथियों के साथ किसान के घर आकर तंत्र क्रिया की थी। किसान पहले इन लोगों से रुपए डबल करवा चुका हैं उसी विश्वास में उसने पेसो के साथ अपनी जान भी गंवानी पड़ी। तांत्रिक ने इसके बाद हलवे के प्रसाद में बेहोशी की गोलियों को मिलाकर खिला दिया। इसके बाद पीड़ित सहित तांत्रिक के ही दो साथियों की मौत हो गई। पीड़ित ने सरकारी डॉक्टर और मेडिकल स्टोर संचालक से लेकर 50 लाख रुपए तांत्रिक को दिए थे। पुलिस जांच कर रही है कि तांत्रिक के दो साथियों की मौत कैसे हुई। मामला खाजूवाला थाना इलाके का है। सीओ अमरजीतसिंह ने बताया की तांत्रिक कर्नाटक का रहने वाला एम. शिवा है। उसकी गैंग में शैतानसिंह विक्रमसिंह रामस्वरूप और मनोज थे। इनमें से रामस्वरूप और मनोज को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं शैतानसिंह विक्रमसिंह सहित पीड़ित किसान गफ्फार की मौत हो गई। गैंग के दो सदस्यों की मौत कैसे हुई इसकी भी जांच चल रही है।सीओ ने बताया कि तांत्रिक के जाल में फंसा गफ्फार खाजूवाला बीकानेर का रहने वाला है। वह अजमेर के रहने वाले शैतानसिंह और विक्रमसिंह के संपर्क में आया था। दोनों ने गफ्फार को कर्नाटक के एम. शिवा नाम के तांत्रिक के बारे में बताया था। कहा था कि वह तंत्र मंत्र से 1 करोड़ रुपए के 33 करोड़ रुपए कर सकता है।
डॉ से लिए 45 लाख जिन्हें तांत्रिक 33 गुना करने का झांसा दिया
गफ्फार उनकी बातों के झांसे में आ गया। ठग शैतानसिंह ने अजमेर में तंत्र क्रिया कराने की कोशिश की लेकिन रुपयों का जुगाड़ नहीं हो पाया। ऐसे में गफ्फार ने खाजूवाला के स्थानीय लोगों से बात की। गफ्फार की बातों में आकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. पूनाराम ने अपने साले से लेकर 45 लाख रुपए दे दिए। पुलिस जांच कर रही है कि पूनाराम ने भी रुपए 33 गुना बढ़ाने के लिए दिए थे या फिर किसी अन्य काम के लिए दिए थे। इसके अलावा मेडिकल स्टोर संचालक राजेंद्र पूनिया ने भी 5 लाख रुपए दिए थे। इसी तरह कई लोगों ने उसे पैसा दिए हैं।
गफ्फार ने दो बार डबल करवाए रुपए
ठगों ने गफ्फार को अपने जाल में फंसाने के लिए दो बार रुपए डबल कर धोखा दिया। गफ्फार ने एक बार शैतानसिंह के माध्यम से 50 हजार रुपए तांत्रिक के पास भेजे थे। इस पर उसे 50 हजार के बदले एक लाख रुपए वापस दिया गया। 1 लाख रुपए दिए तो उसे 2 लाख रुपए वापस मिल गए। इस कारण उसका विश्वास जम गया।
0 Response to "तांत्रिक विद्या से 1 करोड़ के 33 करोड़ करने का झांसा दो गिरफ्तार "
Post a Comment