
जंगल में ले जाकर महिला से गैंगरेप,10 अज्ञात आरोपियों पर केस
जंगल में ले जाकर महिला से गैंगरेप,10 अज्ञात आरोपियों पर केस
जयपुर
झालावाड़ के अकलेरा थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक विधवा महिला को जंगल में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। शुक्रवार सुबह पीड़िता गंभीर हालत में थाने पहुंची और पुलिस को अपनी आपबीत्ती बताई। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मेडिकल करवाकर उसका पर्चा बयान पर 10 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। एसपी ऋचा तोमर ने बताया की पीड़ित महिला को गुरुवार रात साढ़े 9 बजे दो व्यक्ति बाइक पर आए और पीड़िता को किसी बहाने से अपने साथ जंगल की तरफ ले गए। जहां पहले से 8 और लोग मौजूद थे। सभी ने महिला के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। पुलिस टीमें गठित कर आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। उनका कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पीड़िता के पति की 5 साल पहले मृत्यु हो गई थी। वह आसपास के क्षेत्र में मजदूरी कर अपने बच्चों को पाल रही है।
0 Response to " जंगल में ले जाकर महिला से गैंगरेप,10 अज्ञात आरोपियों पर केस"
Post a Comment